Lucknow : मौरंग लदा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया,हादसे में पत्नी और 2 बच्चों की मौत, परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची

0
184

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा ,बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी को रौंदते हुए उस पर पलट गया।

हादसे में झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।

मूल रूप से बाराबंकी जनपद के जैतपुर निवासी उमेश अपनी पत्नी नीलम और तीन बच्चे गोलू , वैष्णवी और सनी के साथ पिछले कुछ महीनों से बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था। उमेश पत्थरों की नेम प्लेट बनाने का कार्य भी करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को भी खाना खाने के बाद परिवार झोपड़ी में सो रहा था।

अचानक रात करीब 11:30 बजे मौरंग लदे एक बेकाबू ट्रक ने झोपड़ी को रौंद दिया, इससे झोपड़ी के अंदर मौजूद उमेश, उसकी पत्नी नीलम और दो बच्चे गोलू व सनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की चीख-पुकार पर मौके पर भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया।

हादसे में जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं उमेश की बेटी वैष्णवी बाल-बाल बच गई। हादसे का दौरान वह भी झोपड़ी के अंदर ही थी, उमेश के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि छोटा भाई अपने परिवार सहित बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने सड़क पर झोपड़ी डालकर रहता था।

परिवार मूल रूप से बाराबंकी का ही था, भाई पत्थर पर नेम प्लेट बनाने का कार्य करता था। उमेश की पत्नी नीलम 8 महीने की गर्भवती भी थी। हादसे में 4 की मोके पर ही मौत हुई है। परिवार में केवल एक बच्ची ही बची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here