Lucknow News : पीजीआई इलाके में घटी दर्दनाक घटना स्कूटी सवार बच्चे को बस ने रौंदा,हुई बच्चे की मौत माँ बहन जख़्मी

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायबरेली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी और छिटककर नीचे गिरे 11 साल के बच्चे को बुरी तरह रौंदते हुए निकल गई। हादसे में बच्चे की मां व बहन घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

पीजीआई थाना क्षेत्र के इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे की तुरंत मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा था। हादसे में महिला व उसकी बेटी भी घायल हो गई।

पीजीआई साहू कॉलोनी निवासी सपना के पति हरीकरन सेना में हैं और इस समय जयपुर में नियुक्त हैं। सपना अपने दोनों बच्चों अभिमन्यु जो की (11) साल व बेटी राखी (12) साल के साथ रहती है।

सपना के दोनों बच्चे एलपीएस साउथ सिटी ब्रांच में सातवीं आठवीं क्लास में पढ़ते हैं। प्रतिदिन की भांति वह स्कूटी से अपने दोनों बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जा रही थी।

रायबरेली रोड पर सभाखेड़ा के पास रायबरेली की तरफ से आ रही रोडवेज की एक बस ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस अभिमन्यु को रौंदते हुए बस निकल गई। हादसे में घायल मां-बेटी को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जब कि बच्चे की मोके पर ही मौत हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here