Lucknow News :50 करोड़ से भी ज्‍यादा की संपत्ति हुई जब्त संप्राश फूड्स की, बैंक फ्रॉड के मामले में ED ने तेज़ी से कसा शिकंजा

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी। ईडी के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों में अलीगढ़ में स्थित फूड प्रोसेसिंग प्लांट, मशीनें, गैर कृषि भूमि, कार्यालय व फ्लैट भी पूर्ण रूप से शामिल हैं। सीबीआइ ने वर्ष 2017 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व अन्य बैंकों से किए गए 60.88 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में ईडी ने मनी लाड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक फ्राड के मामले में संप्राश फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्र नारायण कुचरू और उनकी सहयोगी फर्म अनमोल रत्न कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर की 50.37 करोड़ रुपये की छह संपत्तियां जब्त की हैं। अलीगढ़ और हरियाणा में गुरुग्राम व फरीदाबाद स्थित संपत्तियों को जब्त किए जाने के साथ ही ईडी ने आरोपितों के कई ठिकानों पर छानबीन भी पूर्ण रूप से की।

ईडी के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में अलीगढ़ स्थित फूड प्रोसेसिंग प्लांट, मशीनें, गैर कृषि भूमि, कार्यालय व फ्लैट शामिल हैं। सीबीआई ने वर्ष 2017 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व अन्य बैंकों से किए गए 60.88 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में ईडी ने मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में सामने आया था कि चंद्र नारायण कुचरू व उनके सहयोगियों ने फर्जी इंट्री की और अपने कर्मचारियों व सहयोगियों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए थे। फर्जी बिलों के माध्यम से कंपनी का टर्नओवर बढ़ा हुआ दर्शाया गया और बैंक की क्रेडिट लिमिट बढ़वाई गई। बैंक से लिए गए ऋण की रकम को विभिन्न खातों में डायवर्ट कर संपत्तियां जुटाई गईं। ईडी मामले में आगे की छानबीन भी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here