Lucknow: नए साल के स्वागत के मौके पर पुलिस की सुरक्षा चाक-चौबंद, 14 स्थानों पर होगा डायवर्जन

0
153

न्यूज़लिंक हिंदी। नए साल के स्वागत जश्न के मौके पर पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रहेगी। 14 स्थानों पर डायवर्जन भी रहेगा। बदलाव रविवार दोपहर तीन बजे से लेकर जश्न की समाप्ति तक लागू रहेगा।

शहरवासी बेफिक्र होकर नए साल का जश्न मनाएं। बस शराब पीकर गाड़ी चलाने और उत्पात मचाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। इस संबंध में शनिवार को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने दिशा-निर्देश जारी किए।

गोमतीनगर, यूपीटेक चौराहे की ओर से आने वाला यातायात सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज मॉल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से दाएं डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज मॉल पार्किंग तक ही जा सकेगा।

सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे, पुलिस आयुक्त आवास, सप्रू मार्ग तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

डनलप तिराहा, पुलिस आयुक्त आवास से कोई भी यातायात सेंट फ्रांसिस, बैंक ऑफ इंडिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सहारागंज या सप्रू मार्ग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।

चारबाग की तरफ से हजरतगंज की ओर आने वाली रोडवेज और सिटी बसें केकेसी तिराहा से कुंवर जगदीश चौराहा, कैंट होकर या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या रॉयल होटल चौराहा से डीएसओ चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी। इसी तरह से पुरे शहर के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here