Lucknow News: सीनियर अधिकारी ने IRS गौरव गर्ग पर किया हमला, FIR हुई दर्ज

0
119

नरही स्थित आयकर विभाग के मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर कांच के गिलास से हमला कर दिया।

और फिर अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डिप्टी कमिश्नर को कमरे से बाहर निकालकर हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। साथ ही पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

गौरव के कान, चेहरे व सिर के पास चोटें आई हैं। गौरव की आईपीएस पत्नी रवीना त्यागी लखनऊ में डीसीपी अभिसूचना व सुरक्षा पद पर तैनात हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ी कुछ जांचें 2016 बैच के आईआरएस गौरव कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारी किसी कार्य से गुरुवार को आयकर मुख्यालय आए थे।

और सूत्रों के अनुसार कानपुर में तैनाती के दौरान और किसी आरटीआई को लेकर गौरव की वरिष्ठ अधिकारी में कहासुनी होने लगी।

वहां मौजूद अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बीच-बचाव किया लेकिन बात काफी बढ़ गई। फिर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारी ने टेबल पर रखा पानी से भरा कांच का गिलास उठाकर मार दिया।

गौरव के चेहरे, सिर और हाथ पर चोट थी हल्ला मचने पर कर्मचारी भी पहुंचे। और फिर किसी के कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के विवाद को कैसे शांत कराया जाए। घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाया गया।

हजरतगंज पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला विभाग से जुड़ा होने के कारण आयकर विभाग की तरफ से भी घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

माना जा रहा है कि आयकर विभाग ने मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।साथ ही आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग के साथ आयकर भवन में मारपीट हुई है।

सिविल अस्पताल में उनका इलाज कराया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here