यहां ‘कंडोम’ ने जाम कर दी सीवर लाइन, सफाई के दौरान हुआ खुलासा, पीजी में रहने वालों पर यह आरोप

Ludhiana News: पंजाब के शहर लुधियाना में 'कंडोम' की वजह से सीवर लाइन जाम हो गयी।

0
773

न्यूज़लिंक हिंदी, लुधियाना। पंजाब के शहर लुधियाना से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक सीवर लाइन कंडोम की अधिकता की वजह से जाम हो गयी।

जब मौहल्ले वालों ने समस्या को लेकर सीवर लाइन की सफाई कराई तो मामला खुलकर सामने आया। इसके बाद इलाकाई लोगों ने क्षेत्र के एक पीजी में रहने वाले लोगों पर आरोप लगते हुए हंगामा किया।

वार्ड नंबर 20 का पूरा मामला
लुधियाना के वार्ड नंबर 20 संजय गांधी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पीजी के बाहर हंगामा किया। कहा कि इस पीजी में रहने वाला युवक देह व्यापार करता है। आए दिन इस पीजी में लड़कियां आती हैं और अनैतिक धंधे होता है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की कुर्सी पढ़ीं ख़तरे में ,सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें

इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहाँ अधिकता कंडोम नाली में बहाया जाता है। जिसकी वजह से सीवर लाइन चोक हो गयी है।

क्षेत्र के रहने वाले गुरमेल सिंह ने बताया कि यहां गंदा काम हो रहा है। सीवर चोक होने की वजह से घर के अंदर भी दिक्कत होने लगी है। गुरमेल सिंह के मुताबिक सीवर लाइन अक्सर जाम हो रही है। अब उसकी सफाई कराई गई तो इसमें हजारों कंडोम मिले हैं।

ये भी पढ़ें: Noida News :पीएम मोदी आज करेंगे बात भारत के विकसित संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से,वहां रहेंगे मौजूद राष्ट्रीयअध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी इस धंधे में मिली भगत का आरोप लगाया। पीजी मालिक ने बताया कि उसने यह जगह किराए पर ली है। यदि उनके पीजी में कोई अवैध गतिविधि हो रही है, तो तत्काल खाली कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here