Madhya Pradesh News: सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से हुई मजदूर की दर्दनाक मौत,हॉस्पिटल पर केस दर्ज

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर उतरने के दौरान जमीन पर गिरने से ब्लास्ट हो गया, जिस कि वजह से विस्फोट की चपेट में आने से मजदूर रूपेंद्र कोरी की दर्दनाक मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए एएसपी (ASP) लोकेश सिन्हा ने बताया कि गौरी गैस एजेंसी द्वारा अस्पताल में ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर सप्लाई किये जाते हैं। लोडिंग वाहन से अस्पताल भेजे गए सिलेंडर में से एक सिलेंडर फट गया, जिससे एक युवक की मौत हो गयी है, पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बड़ा हादसा ही हो सकता हैं,

गौरी गैस एजेंसी से 50 ऑक्सीजन सिलेंडर लोडिंग वाहन द्वारा राय हॉस्पिटल भेजे गए थे। खुरई रोड गल्ला मंडी के पास अमावनी निवासी 38 वर्षीय रूपेंद्र कोरी व उसका साथी ऋषि अहिरवार सिलेंडर के साथ अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास थे। शाम करीब 4.30 बजे जैसे ही रूपेंद्र वाहन से आखिरी सिलेंडर उतारने के लिए झुका तो उसमें विस्फोट हो गया, इस घटना के दौरान उसके सिर के चिथड़े उड़ गए। अगर वहां मौजूद अन्य सिलेंडर भी फट जाते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

अस्पताल प्रबंधन और गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ,

इस हादसे के बाद एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा, एसडीएम विजय डेहरिया, सीएसपी  केतन अडलक और मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची, मकरोनिया पुलिस ने पूरे मामले में 304 ए सहित विभिन्न धाराओं में अस्पताल प्रबंधन और गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here