Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल की बढ़ी मुश्किलें, EOW ने कई धाराओं में दर्ज की FIR

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब बताया जा रहा है कि ईडी के प्रतिवेदन पर एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

0
329

न्यूज़लिंक हिंदी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब बताया जा रहा है कि ईडी के प्रतिवेदन पर एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर एफआईआर की एक कॉपी भी जमकर वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़े : पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी शहीद

इन धाराओं में दर्ज की FIR
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व सीएम बघेल और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि भूपेश बघेल और 21 अन्य लोगों के खिलाफ 4 मार्च को मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़े : सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

क्यों दर्ज हुई FIR?
जानकारी के अनुसार, ईओडब्लू और एसीबी विंग ने महादेव बेटिंग एप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 21 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन्होंने ये FIR प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्‍ट के तहत दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here