हिरासत में लिया गया Mahadev Betting App का मालिक रवि उप्पल, रेड कॉर्नर नोटिस किया गया था जारी

महादेव बेटिंग एप के मालिक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दुबई पुलिस ने ये कार्रवाई इंटरपोल द्वारा जारी की गई नोटिस के आधार पर की है।

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी। महादेव बेटिंग एप के मालिक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दुबई पुलिस ने ये कार्रवाई इंटरपोल द्वारा जारी की गई नोटिस के आधार पर की है। बता दें कि ईडी ने कुछ समय पहले ही इंटरपोल से रवि उप्पल की गिरफ्तारी की अपील की थी। इस अपील के बाद ही इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था। दुबई में रवि उप्पल को हिरासत में लिए जाने के बाद से ईडी अब दुबई पुलिस के संपर्क में है। और जल्द ही रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि रवि उप्पल के साथ-साथ पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस के साथ ईडी की जांच
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया, 43 वर्षीय रवि उप्पल को पिछले हफ्ते ही हिरासत में लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी रवि उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उप्पल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच ईडी के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ मुंबई पुलिस भी कर रही है।

ये भी पढ़े : UP News: तेंदुए के हमले में मारा गया 10 साल का पोता, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बाबा, हृदयगति रुकने से मौत

संयुक्त अरब अमीरात में मुख्यालय
खबरों के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन प्रमुख सिंडिकेट है। इसकी मदद से अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स संचालित की जाती हैं। महादेव एप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बंदोबस्त करता है। कंपनी के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के मुताबिक महादेव ऑनलाइन बुक एप का संचालन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से किया गया, जो इसका केंद्रीय प्रधान कार्यालय है। एप मालिक और सट्टेबाजी में संलिप्त लोग सहयोगियों को 70-30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर पैनल/शाखाओं की फ्रेंचाइजी देते थे।

बड़ी हस्तियों से भी हुई थी पूछताछ
महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय(ED) के रडार पर टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी आए थे। इस केस में ईडी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान को पूछताछ के लिए समन भेजा था। 4 अक्टूबर को ईडी ने इस केस में एक्टर रणबीर कपूर को समन भेजा था। न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी जानकारी दी थी। तीनों को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

ये भी पढ़े : पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, फिर करी बेरहमी से उसकी हत्या, रस्सी से कसा गला…सीने में ठोकी नुकीली कील

400 करोड़े से ज्यादा की संपत्ति की गई थी जब्त
बता दें कि इसी साल सितंबर में ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस मामले में ईडी ने मुंबई, कोलकाता, भोपाल सहित करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ निवासी रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Online Betting Case) के प्रमोटर हैं और वर्तमान में ईडी के रडार पर हैं। ईडी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने लिए एक साम्राज्य बनाया हुआ है। इसी साल फरवरी में में सौरभ चंद्राकर ने संयुक्त अरब अमीरात में शादी की। कहा जा रहा है कि इस शादी समारोह में महादेव ऐप के प्रमोटरों ने लगभग 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here