न्यूज़लिंक हिंदी। शिवेसना के नेता आदित्य ठाकरे ने सांसद श्रीकांत शिंदे के नीदरलैंड के आधिकारिक दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, शुक्रवार को बिना नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बागियों का एक सांसद कल्याण डोंबिवली और ठाणे के नागरिक आयुक्तों और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त आयुक्त के साथ नीदरलैंड गया है।
ये भी पढ़े : China: चीन में बड़ा हादसा, बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से 13 लोगों की झुलस कर मौत, कई घायल
उद्धव गुट की शिवसेना के नेता ने कड़े सवाल खड़े करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कब से सांसदों को शहरी विकास विभाग के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। आदित्य ठाकरे ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या इस प्रतिनिधिनमंडल का नेतृत्व इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह संबंधित विभाग के मंत्री के बेटा है या इसलिए कि वह एक सांसद हैं।
ये भी पढ़े : आज राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां दिन, होंगी 8 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं
आदित्य ठाकरे ने कहा कि क्या विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही कहा कि इस यात्रा के लिए किसने भुगतान किया है, महाराष्ट्र सरकार या नीदरलैंड सरकार ने। गौरतलब है कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वह कल्याण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

