महाराष्ट्र-झारखंड के साथ यूपी उपचुनाव की तारीखों का एलान

Maharashtra Jharkhand assembly Election 2024

0
307

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानससभा, झारखंड विधानसभा के साथ उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये चुनाव तारीखों का एलान कर दिया है।

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर को है। इस कड़ी में 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, वहीं नाम वापसी के लिए 4 नवंबर आखिरी दिन होगा।

Jharkhand Assembly Election: चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी एक नवंबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीख का एलान किया। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है। यूपी के साथ ही पंजाब उपचुनाव और महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा की चुनावी तारीखों का भी एलान किया गया।

 इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

  • झारखंड

    विधानसभा सीट- 81

    बहुमत- 41

2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं
जेएमएम- 30
भाजपा- 25
कांग्रेस- 16
जेवीएम- 3
एजेएसयूपी- 2
निर्दलीय- 2
अन्य- 3

  • महाराष्ट्र

    विधानसभा सीट- 288

    बहुमत- 145

2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं
भाजपा- 105
शिवसेना- 56
राकांपा- 54
कांग्रेस- 44
निर्दलीय- 13
अन्य- 16

यूपी विधानसभा उपचुनाव

मतदान- 13 नवंबर
मतगणना- 23 नवंबर.

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान नहीं हुआ.

1. कटेहरी
2. मंझवा
3. फूलपुर
4. सीसामऊ
5. करहल
6. खैर
7. मीरापुर
8. कुंदरकी
9. गाजियाबाद शहर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here