Maharashtra News : छगन भुजबल ने भरी विधानसभा में जताया जान का खतरा,मुझे भी गोली मारी जा सकती है

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी। ओबीसी नेता और महाराष्‍ट्र सरकार में अन्न नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा में खुलासा कर दिया  कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें गोली मारी जा सकती है। उन्होंने सदन में कहा कि वे मराठा आरक्षण के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं है। मराठा को आरक्षण देने का उनका कोई भी विरोध नहीं है।

बल्कि वे तो मराठा आरक्षण का समर्थन कर रहा हैं। उधर, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा के दौरान भुजबल बोलने के लिए खड़े हुए तब उद्धव सेना के विधायक भास्कर जाधव ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कोई मंत्री चर्चा में कैसे भाग ले सकता है।

भुजबल ने सदन में कहा कि ओबीसी समाज को मिले रिजर्वेशन कोटे में से मराठा समाज को रिजर्वेशन बिलकुल न दिया जाए, यह सभी दलों ने मिलकर निर्णय लिया है, फिर मुझे ही क्यों टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि को मराठा समाज में खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें मराठा विरोधी साबित करने का प्रयत्न भी किया जा रहा है।

भुजबल ने कहा की मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील खुले आम बोल रहा है कि मेरा कार्यक्रम किया जाएगा। जरांगे पाटील के बयान के बाद पुलिस ने अचानक मेरी सुरक्षा भी बढ़ा दी। इस बारे में जब मैंने पुलिस से पूछा, तो उन्होंने बताया मेरी जान को खतरा है।  आपको गोली मारी जा सकती है, इसलिए आपकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here