न्यूज़लिंक हिंदी। रुझानों में एनडीए गठबंधन को मिली बंपर बहुम, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बड़ी लीड लेती दिख रही है।
आपको बता दें कि इस बार के चुनाव पहले के कई चुनावों की तुलना मे काफी दिलचस्प मुक़ाबला है, इसकी एक वजह जहां महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के बीच का मुकाबला है तो दूसरी तरफ ये चुनाव उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुटे के बीच की लड़ाई के कारण भी खासा चर्चाओं में रहा है।
महाराष्ट्र का ये विधानसभा चुनाव सूबे के दो सबसे बड़े नेताओं का भाग्य भी तय करेगा, आज आ रहे नतीजों से काफी हद तक ये भी तय हो जाएगा कि आखिर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे में से महाराष्ट्र की जनता किसे ज्यादा प्रभावशाली और नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाला नेता मानती है।
अब तो इस बात का फैसला नतीजे वाले दिन ही होगा कि आखिर सूबे की जनता ने किसे अपना नेता मानकर उनकी किस्मत को ईवीएम में पूर्ण रूप से कैद किया है।
महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन अपनी-अपनी जीत दावा कर रही हैं लेकिन नतीजों के आने के बाद ही ये भी पता चल पाएगा आखिर जनता ने किस गठबंधन पर अपना विश्वास सबसे ज्यादा जताया है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बारामती विधानसभा से NCP उम्मीदवार अजीत पवार लगभग 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिसके मद्देनजर उनके समर्थकों ने पटाखे भी फोड़े। महायुति ने राज्य में 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया।

