Maharashtra : जानिए ड्रम में नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में मिली लाश, जानिए कैसे खुली पति की पोल

0
155

महाराष्ट्र के सांगली में पति ने नशे में पत्नी का गला घोंटकर उसे हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। और बर्बरता की हद तो देखिये, हत्या के बाद पति ने पत्नी के शव को इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में ठूंस दिया।

यह मामला शिराला तालुका के मंगले इलाके की है। और मृतक महिला का नाम प्राजक्ता मंगेश कांबले था। और वहीं, उसके कातिल पति का नाम मंगेश चंद्रकांत कांबले है। और हत्या के बाद मंगेश कांबले को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगेश का भाई नीलेश और उसकी मां पिछले पंद्रह वर्षों से मंगले में रह रहे हैं। और वो यहां वारनानगर रोड पर ज्योतिबा मंदिर के सामने रामचंद्र वाघ के कौलारू घर में किराए पर रहते हैं।

और चार दिन पहले मंगेश, उसकी पत्नी प्राजक्ता, छह वर्षीय बेटा शिवम और तीन वर्षीय बेटी शिवन्या मुंबई से अपनी मां और भाई के पास रहने आए थे। और फिर चार दिन बाद नीलेश और प्राजक्ता के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। फिर बहस इस कदर बढ़ी कि मंगेश ने रस्सी से प्राजक्ता का गला घोंटकर उसे मार ही डाला।

ये भी बता दें कि प्राजक्ता की हत्या करने के बाद मंगेश कांबले ने उसके शरीर को काटा। फिर कटे हाथ पैर सहित शव को नीलेश के मकान मालिक के घर पर रखे इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में डाला। और ऊपर से फिर पंप को ढक दिया।

और इसके बाद मंगेश ने कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया। फिर उसने अपने भाई नीलेश को फोन करके बताया कि वह शिराला जा रहा है। और अगर नीलेश की मानें तो- उसने मुझसे कार लाने को कहा था। और इसके बाद वो कार से शिराला के लिए निकल गया।

और फिर इस बीच, मंगेश का छह वर्षीय बेटा शिवम दरवाजे पर रो रहा था। तभी नीलेश ने उससे सवाल किया कि क्या हो गया। वह छह वर्षीय शिवम ने उसे बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था।

उसके पापा ने उसकी मां को पीटा था। और उसे अपने कमरे में बंद कर दिया था। और बस यहीं से पूरे मामले का खुलासा हुआ। और मामला अब पुलिस तक पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here