न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय शेयर बाजार ने अब शानदार शुरुआत की है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली है। प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 1.36% और 1.45% की तेजी के साथ ही खुला।
सुबह 9:09 बजे तक सेंसेक्स 1,076.36 अंक की बढ़त के साथ 80,193.47 के स्तर पर खुलकर कारोबार कर रहा है, वहीं, निफ्टी 50 346.30 अंक की तेजी के साथ 24,253.55 पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। वहीं, शुरुआती कारोबार में निफ्टी 1.55% यानी करीब 370.25 अंक की बढ़त के साथ लगभग 24,277.5 पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 1.59% यानी 1,259.2 अंक की बढ़त के साथ लगभग 80,376.32 पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में आज तेज बढ़त दर्ज की गई है, अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज समेत अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस में जबरदस्त तेजी भी आई है।
निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, एम एंड एम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी एंटरप्राइजेज और बीपीसीएल जैसे प्रमुख शेयरों में शानदार तेजी भी दर्ज की गई है, इसके अलावा, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.5% की बढ़त भी देखी गई है।
महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत से आज झूमा उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1200 अंक उछला, अदाणी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी शेयर बाजार में इस तेजी की प्रमुख वजह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत है। इस जीत ने निवेशकों का विश्वास भी बढ़ाया है। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख भी भारतीय बाजार को सपोर्ट भी कर रहा है।

