महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री के चेहरे का पता चल जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिये 5 दिसंबर का दिन तय किया गया है। मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे महाराष्ट्र के नये सीएम की ताजपोशी होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। फिलहाल मुख्यमंत्री के चेहरे का आधिकारिक ऐलान बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और एनसीपी (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। शिंदे ने कहा है कि सीएम तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी। वहीं, फडणवीस ने कहा कि जब तक हम लोग एक रहेंगे तब तक सेफ हैं। बताया जा रहा है कि 3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से सीएम फेस अनाउंस करेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि सीएम भाजपा का होगा, यह तय हो गया है और शिवसेना-एनसीपी से1-1 डिप्टी सीएम होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट में महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं।

