Mahashivratri 2024: लड्डू या जलेबी नहीं…शिव को पसंद है ये मिठाई, महाशिवरात्रि पर जरूर लगाएं इन खास चीजों का भोग

आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन यानी महाशिवरात्रि है। भक्त आज भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। भक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखकर शिवलिंग की पूजा करते हैं और दूध से महाअभिषेक करते हैं।

0
344

न्यूज़लिंक हिंदी। आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन यानी महाशिवरात्रि है। भक्त आज भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। भक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखकर शिवलिंग की पूजा करते हैं और दूध से महाअभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतुरा, भांग चढ़ाया जाता है। ये सभी चीजें भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। इसके साथ ही भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कौन चीजें भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है जिनका भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं।

ठंडाई
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है और इस ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है। मान्यता है कि ठंडाई का भोग लगाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़े : Women’s Day: पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा, 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

लस्सी
लस्सी भी भोले बाबा को बेहद प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।

हलवा
महाशिवरात्रि के पावन दिन भगवान शिव शंकर को हलवे का भोग लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं। शिव जी को हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur:सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर से मिले 26 लाख रुपये; आय बढ़े बिना संपत्ति बढ़ने के मिले साक्ष्य

भांग के पकौड़े
शिव शंभू को भांग अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।

मालपुआ और खीर
भगवान शिव को भोग में मालपुआ चढ़ाया जा सकता है। मीठे भोग में मालपुआ और खीर भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। चाचल और दूध से खीर तैयार कर भगवान शिव को भोग लगाने से भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने के बाद भक्तों को उसे प्रसाद के रूप जरूर ग्रहण करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here