Mahatma Gandhi: PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने भी किया नमन

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर के महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं। साथ ही मैं उनका भी नमन करता हूं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी। महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी राजघाट पहुंचे और बापू को भाव पूर्वक श्रद्धांजलि देकर उनका नमन किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर के महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं। साथ ही मैं उनका भी नमन करता हूं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। उनके बलिदान हमें देश के लोगों की सेवा और उनके लक्ष्यों को पूरा करने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी पढ़ें : Chandigarh: बीजेपी के मनोज सोनकर चंडीगढ़ के बनें नए मेयर, पहले ही टेस्ट में फ़ैल हुआ INDIA गठबंधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here