भोज का निमंत्रण न देने पर वृद्धा की पीटकर हत्या, दो का सिर भी फोड़ा

शिवपूजन कार्यक्रम के भोज में निमंत्रण न देने परआक्रोशित युवक ने वृद्धा की लाठी डण्डों से पीटकर हत्या कर दी।

0
216

महोबा के थाना खरेला के बसौठ गांव में अजीबों गरीब हत्या का मामला सामने आया है। शिवपूजन कार्यक्रम के भोज में निमंत्रण न देने परआक्रोशित युवक ने वृद्धा की लाठी डण्डों से पीटकर हत्या कर दी। वृद्धा को बचाने आए दो युवकों को युवक ने पीटकर घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बसौठ गांव निवासी सावित्री देवी (65) 15 वर्ष से वह अपने मायके बसौठ में निजी मकान खरीदकर अपने भाई मूलचन्द्र तिवारी के पुत्र अम्बिका तिवारी के साथ रही रही थी। 20 साल पहले पति का निधन हो चुका है। सावित्री देवी को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने 16 जुलाई को सावन मास में शिव पूजन का कार्यक्रम रखा, इसमें गांव के रिश्तेदारों को भोज में आमंत्रित किया, लेकिन पड़ोसी ललितेश गुप्ता पुत्र रामस्नेही गुप्ता को अमंत्रित नहीं किया था जिससे वह नाराज था।

गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वृद्धा कूड़ा फेंकने जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे ललितेश ने महिला को देखते ही लाठी डण्डों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर बचाने के लिए पड़ोसी प्रेम सिंह यादव पुत्र रामेश्वर यादव व राघवेन्द्र कुशवाहा पुत्र जयकरन कुशवाहा पहुंचे तो उनपर भी हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखते हुए जब भीड़ जुटना शुरू हुई तो आरोपी मौका पाकर भागने लगा और हड़बड़हाट में गिर पड़ा, इससे वह भी घायल हो गया। मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोचते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के भतीजे अम्बिका तिवारी की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच प्रारम्भ कर दी है। भतीजे ने बताया कि शिवपूजन कार्यक्रम के भोज में निमंत्रण न देने पर यवुक आक्रोशित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here