न्यूज़लिंक हिंदी, महोबा। मुंबई से पैदल अयोध्या जा रहीं शबनम शेख साम्प्रादायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रही हैं। आपको बता दे कि 29 दिन में 800 किमी का सफर तय करने के बाद गुरुवार को वह महोबा पहुंची। जगह-जगह उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

मुंबई की शबनम शेख अपने दोस्त विनीत पांडेय, रमन शर्मा व शुभम गुप्ता के साथ 21 दिसंबर 2023 को मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकलीं थीं। व्यापार मंडल श्रीनगर की ओर से उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शबनम ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में वह 14 से 15 किलोमीटर प्रतिदिन चलतीं थीं। इसके बाद अब प्रतिदिन 40 किलोमीटर पैदल चलने की आदत हो गई।
शबनम ने बताया कि मुंबई के जिस इलाके में उनका परिवार रहता है वहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। मुंबई के प्रसिद्ध गणपति महोत्सव व नवदुर्गा महोत्सव में उनका परिवार शुरू से ही शामिल होता रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से ही वह अयोध्या के लिए चल पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम होने की नाते उन्हें मालेगांव में बिरादरी के गुस्से का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वहां की पुलिस ने पूरा संरक्षण दिया।
ये भी पढ़ें :‘काश मैं भी ऐसे घर में बचपन में रह पाता…’ महाराष्ट्र के सोलापुर में भावुक हुए पीएम मोदी
शबनम ने मौलवी और मौलानाओं को लेकर कहा कि “यह लोग मेरे चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मेरे खिलाफ वीडियो बना रहे हैं. लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो मुझे डराने की कोशिश कर रहे है लेकिन में डरने वाली नहीं हूं। मुझे भगवान राम में गहरी आस्था है और मैं अयोध्या पहुंच कर रहूंगी।
ये भी पढ़ें : Ayodhya: रामनगरी में पर्यटकों को मिला खास तोहफा, सीएम योगी ने सोलर क्रूज का किया उद्घाटन

