Mainpuri News :मतदान के दौरान हुआ बवाल, BJP-सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव

0
169

न्यूज़लिंक हिंदी। मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान मुख्य रूप से घायल हो गए। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़े :

बरेली लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटों में लगभग 11.59 प्रतिशत मतदान हो सका। इसकी एक वजह यह भी रही कि मतदान के दिन सड़क के लिए ग्रामीणों ने चुनाव का मुख्य रूप से बहिष्कार किया है। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकलपुरा में तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला।

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा जमकर शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव भी होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here