महोबा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ में विस्फोट की चपेट में आने से 4 मजदूरों की मौत, 8 की दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के महोबा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। यहां पहाड़ में विस्फोट होने से आठ मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि बाकी मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

0
363

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के महोबा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। यहां पहाड़ में विस्फोट होने से आठ मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि बाकी मजदूरों के दबे होने की आशंका है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने में जुटी। पूरा मामला कबरई थानाक्षेत्र के पहरा गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : राजस्थान के जैसलमेर में सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, युद्धभ्यास में पहुंचने की थी सूचना, मचा हड़कंप

मिल रही जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ खनिज अधिकारी आरबी सिंह व खनन निरीक्षक के संरक्षण में चल अवैध खनन का खेल चल रहा था। फ़िलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े : MP News: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसोर्ट पर CGST की बड़ी कार्यवाही, करोड़ों टैक्स धांधली का खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here