लखनऊ में बड़ा हादसा; ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 की मौत, 27 को अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
341

न्यूजलिंक हिंदी, लखनऊ। सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और बचाव दल मौके पर हैं।

लखनऊ बिल्डिंग ढहने की घटना पर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर अनिल कुमार पाल ने कहा, "...हमने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने प्रतिक्रिया दी है। एनडीआरएफ ने यहां 3 लोगों को बचाया है। इससे पहले, अग्निशमन और अन्य एजेंसियों ने करीब 10-12 लोगों को बचाया था..."
लखनऊ बिल्डिंग ढहने की घटना पर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर अनिल कुमार पाल ने कहा, “…हमने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने प्रतिक्रिया दी है। एनडीआरएफ ने यहां 3 लोगों को बचाया है। इससे पहले, अग्निशमन और अन्य एजेंसियों ने करीब 10-12 लोगों को बचाया था…”

बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर में  हरमिलाप नाम से बनी 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। हादसे में अब तक 5 लोगों की की मौत हो चुकी है। 27 लोगों को मलबे से निकाल कर लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद सीएम योगी ने राहत बचाव कार्य तेज करने के साथ ही हादसे में घायल लोगों की समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं।

फायर बिग्रेड, पुलिस एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग राकेश सिंघल की है। उन्होंने इसे किराए पर दिया था। बिल्डिंग में कई कंपनियों का गोदाम बना था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढ़ी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here