मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी 6 कारों को टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

बांद्रा वर्ली टोल प्लाजा पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर टोल प्लाजा पर कुछ गाडियां निकल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसा इतना बड़ा था कि इसे देखने वालों के दिल दहल गए। मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं।

0
411

न्यूज़लिंक हिंदी। बांद्रा वर्ली टोल प्लाजा पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर टोल प्लाजा पर कुछ गाडियां निकल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसा इतना बड़ा था कि इसे देखने वालों के दिल दहल गए। मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में शामिल तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर आ रही थी। जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, उनमें से दो की हालत गंभीर है। 6 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। टोल नाके पर बैठे कर्मचारी जान बचाकर भागे। वहीं टक्कर मारने वाली कार भी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मरने वालों में 2 महिलाएं एक पुरुष शामिल
इनोवा गाड़ी में ड्राइवर को मिलाकर सात लोग बैठे थे। इस पूरी घटना में मर्सिडीज़ और टक्कर मारने वाली इनोवा के साथ कुल 6 गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। 9 लोग जख्मी हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर थी। तीनों लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 2 महिलाएं और एक पुरुष हैं। बाकी 6 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 2 की हालत अभी भी सीरीयस है। दोनों को लीलावती अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकियों का इलाज भाभा अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने वाले इनोवा ड्राइवर का भी इलाज भाभा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here