प्रयागराज से सटे कौशांबी जिले में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पवित्र गंगा यमुना नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
और दोपहर 12 बजे तक यहां एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
साथ ही स्नान ध्यान से निवृत हो लोगों सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना कर रहे है और कालातिलव खिचड़ी के साथ द्रव्य दान भी कर रहे हैं।
आज भोर से ही गंगा यमुना पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान घाटों में लगातार बढ़ती भी गई।
और फिर शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा के कुबरी गंगा घाट कालेश्वरघाट हनुमान घाटमें कौशांबी के अलावा फतेहपुर प्रतापगढ़ रायबरेली चित्रकूट बांदा के अलावा अनेक पड़ोसी जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी भी लगाई।
फिर उसके बाद मां शीतला देवी के मंदिर पहुंच कर माथा टेका दर्शन कर पूजा अर्चना किया और स्वयं व पारिवारिक जनों के सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की।
फिर इसी क्रम में अफजलपुर सातो, लेहदरी, शहजादपुर, संदीपनघाट, पलहना घाट, फतेहपुर गंगाघाट में श्रद्धालुओं गंगा स्नान किया खिचड़ी दान कर पुण्य भी प्राप्त किया।
फिर मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य पुत्री पवित्र यमुना नदी के पभोसा यमुना घाट सहित अन्य यमुना घंटों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर सूर्य भगवानको अर्घ देकर सूर्य भगवान की पूजा भी की।