न्यूज़लिंक हिंदी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पर्यटन पर टिकी मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटकों की गिरावट से जूझ रही है। इसलिए मुइज्जू ने अपने मित्र राष्ट्र चीन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक पर्यटकों को वे मालदीव भेजें, जिससे उनकी माली हालत पर संकट न आए। बता दें, मालदीव के राष्ट्रपति इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान दोनों देशों ने मालदीव में एकीकृत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।

लक्षद्वीप दौरे पर गए पीएम मोदी की तरफ से वहां की तस्वीरें ट्वीट करने और मालदीव के मंत्रियों की तरफ से विवादित कमेंट के बाद भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव आ गया। इसका असर ये हुआ कि एक तरफ मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से घटने लगी। वहीं लक्षद्वीप में तेजी से पर्यटक बढ़ने लगे। भारी संख्या में पर्यटक लक्षद्वीप पहुंच रहे हैं। विवाद के बाद 7 हजार से ज्यादा भारतीयों ने लक्षद्वीप की बुकिंग कराई है। मालदीव की अर्थव्यवस्था 70 फीसदी टूरिज्म पर टिकी है और ऐसे में भारत के कड़े रुख से मालदीव परेशान है।
ये भी पढ़े : Vibrant Gujarat Summit 2024: आज से वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत, जानें कौन-कौन हुआ शामिल
मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा पहले जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत 2023 में देश के लिए सबसे बड़ा पर्यटक बाजार बना हुआ है। पिछले साल मालदीव में सबसे अधिक 2,09,198 भारतीय पर्यटक पहुंचे थे, इसके बाद 2,09,146 रूसी पर्यटक और 1,87,118 चीनी पर्यटक पहुंचे थे।
मुइज्जू ने चीन के फुजियान प्रांत में संबोधित करते हुए चीन को द्वीपीय राष्ट्र का निकटतम सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि चीन हमारे सबसे करीबी सहयोगियों और विकास साझेदारों में से एक है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने 2014 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा शुरू की गई बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजनाओं की तारीफ की। एक बयान के अनुसार, कोविड से पहले चीन के पर्यटक सबसे अधिक संख्या में हमारे देश में आते थे और मेरा अनुरोध है कि चीन इस स्थिति को फिर से हासिल करने के लिए प्रयास तेज करे।
ये भी पढ़े : ममता बनर्जी ने कहा राम मंदिर उद्घाटन के जरिए बीजेपी,लोकसभा चुनाव से पहले कर रही दिखावा
जानें पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। उन्होंने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। पीएम मोदी की यात्रा से अनुमान लगाया गया कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है।मालदीव के कुछ मंत्रियों को ये पचा नहीं। उन्हें इतनी मिर्ची लगी की कि उन्होंने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी।
भारत ने इस मामले को मालदीव के सामने उठाया। जवाब में मालदीव सरकार ने रविवार को युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को निलंबित कर दिया। मंत्रियों की टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई। कई मशहूर हस्तियों ने एक्स पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का आग्रह किया। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार और पू्र्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने लोगों से ‘भारतीय द्वीपों’ और तटीय स्थलों की यात्रा की अपील की।

