ममता बनर्जी ने कहा राम मंदिर उद्घाटन के जरिए बीजेपी,लोकसभा चुनाव से पहले कर रही दिखावा

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि राम मंदिर के उद्धाटन के माध्यम से भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले पूर्ण रूप से दिखावा कर रही है,उन्होंने उक्त बातें जॉयनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जरिए ‘नौटंकी’ कर रही है, टीएमसी सुप्रीमो ने जोर देकर कहा कि वह अन्य समुदायों को बाहर करने वाले उत्सवों का समर्थन नहीं करती हैं।

दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह जनता को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखतीं।  उन्होंने कहा, मैं उन उत्सवों में विश्वास करती हूं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं।  भाजपा इसे राम मंदिर का उद्घाटन अदालत के निर्देश के तहत कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इसे नौटंकी के तौर पर कर रही है।

‘उन्होंने कहा, मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखती, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने की पूर्ण रूपसे उम्मीद है।

बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोहमें शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है,हालांकि पार्टी के सूत्रों ने कहा था कि वह समारोह में शामिल नहीं होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here