ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट, हादसे में सीएम घायल, वर्धमान से लौटते वक्त हादसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बाल-बाल बच गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी कार हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। हालांकि वह चोटिल जरूर हुई हैं।

0
303

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बाल-बाल बच गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी कार हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। हालांकि वह चोटिल जरूर हुई हैं। कहा जा रहा है कि उनके सिर पर मामूली चोट लगी है। बकौल रिपोर्ट दूसरे वाहन की जद में आने से रोकने के लिए कार को अचानक रोका गया। इस वजह से ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं।

ममता बनर्जी की कार को एक अन्य वाहन में टक्कर लगने से बचने के लिए अचानक रोक दिया गया। इस कारण ये एक्सीडेंट हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये हादसा बर्धमान से कोलकाता लौटते समय हुआ। बनर्जी के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं।

ये भी पढ़े : Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा का बहन मन्नारा को रोता देख भर आया दिल, बोलीं- ‘सबकुछ भूल सिर्फ लक्ष्य को याद रखो

क्या है पूरा मामला?
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वर्धमान से कोलकाता जाते समय मुख्यमंत्री के काफिल के सामने दूसरी कार आ जाने की वजह से अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई। बता दें कि खराब मौसम होने की वजह से वह हेलिकॉप्टर से उड़ान नहीं भर पाईं। जिसके बाद सड़क मार्ग से कोलकाता जाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election: कानपुर में लोकसभा चुनाव के लिए बूथों को संवारने की तैयारी शुरू, अपर नगर आयुक्त ने दिये निर्देश…

ममता बनर्जी का पहले भी हुआ एक्सीडेंट
ममता बनर्जी को पिछले साल जून में भी एक्सीडेंट के कारण चोट लगी थीं। ममता बनर्जी पंचायत चुनाव को देखते हुए जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं। इस दौरान उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के पास खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और इस दौरान ममता बनर्जी को बाएं घुटने के अस्थिबंध (लिगामेंट) में चोट लग गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here