शख्स पैसों के लिए बना देशद्रोही: सुरक्षा से जुड़ी गुप्त जानकारी पाकिस्तानी महिला को दी, आरोपी गिरफ्तार

एटीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कई महीनों से सोशल मीडिया पर एक महिला से बात कर रहा था और उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि वह महिला की सारी बातें मानने लगा था।

0
308

न्यूज़लिंक हिंदी, महाराष्ट्र। एटीएस की टीम ने 31 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। दरअसल इस शख्स पर पाकिस्तानी महिला को गुप्त और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एटीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कई महीनों से सोशल मीडिया पर एक महिला से बात कर रहा था और उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि वह महिला की सारी बातें मानने लगा था। आरोप है कि वह देश की सुरक्षा के लिए संवेदनशील जगह पर काम कर रहा था।

हालांकि, अपराधी ने पैसे के बदले आरोपी महिला के साथ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की। फिलहाल आरोपी शख्स से पूछताछ जारी है। मोबाइल डेटा के आधार पर ही जानकारी मिल सकेगी कि अब तक क्या-क्या बातें लीक की गई है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में लगा BJP को झटका, सांसद राहुल कस्वां ने दिया इस्तीफा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here