Manipur: भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी का अपहरण, परिजनों को पहले से मिल रही थी धमकियां

मणिपुर के थौबल जिले में भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) का शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने उनके घर से अपहरण कर लिया। दरअसल, भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी कोंसम खेड़ा सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर थे।

0
304

न्यूज़लिंक हिंदी। मणिपुर के थौबल जिले में भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) का शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने उनके घर से अपहरण कर लिया। दरअसल, भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी कोंसम खेड़ा सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर थे। कुछ लोग सुबह नौ बजे उनके घर में घुस गए और उन्हें बांधकर एक वाहन में ले गए। ऐसा कहा जा रहा की परिजनों को कुछ दिन पहले से ही धमकियां मिल रही थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिसके बाद अब सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाशी में जुटी हैं।

ये भी पढ़े : Lok Sabha elections: उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने दिया त्यागपत्र

दरअसल, जेसीओ की पहचान चरंगपत ममांग लेईकाई निवासी कोंसम खेड़ा सिंह के रूप में हुई है। कोंसम खेड़ा सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर थे। कुछ लोग सुबह नौ बजे उनके घर में घुस गए और उन्हें एक वाहन में ले गए। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि अपहरण क्यों किया गया है, इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पहली नजर में यह मामला जबरन वसूली का लग रहा है। सेना के अधिकारी के परिजनों पहले इस तरह की धमकियां मिल चुकीं थीं।

ये भी पढ़े : SP MLA Irfan Solanki: इरफान के वकील ने ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, काले धन और बेनामी संपत्तियों को लेकर हुई थी जांच

वही अब सूचना मिलने पर सभी सुरक्षा एजेंसियों ने जेसीओ को बचाने के लिए साझा तलाशी अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर चलने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। अपहरण के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मणिपुर में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह चौथी घटना है, जब छुट्टी या ड्यूटी पर तैनात सैनिकों या उनके रिश्तेदारों को असामाजित तत्वों ने निशाना बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here