न्यूज़लिंक हिंदी। मणिपुर में फिर से हिंसा भड़की है। मंगलवार (30 जनवरी) को वहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो जातीय समूहों के बीच चल रही गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक भाजपा नेता सहित पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना निकटवर्ती इंफाल पश्चिम जिले के लमशांग इलाके में कडांगबंद गांव के पास एक शिविर में हुई। मई 2023 से पूर्वोत्तर राज्य में व्याप्त जातीय संघर्ष में खूनी खेल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हिंसा की घटनाएं घट रही हैं।
Look at d kind of heavy fire arm Kuki militants use with their drug money to fund attack on meitei people. #MyGovIndia has been ignoring #KukiAtrocity for 9 months inspite of knowing all the fact @official_dgar @Spearcorps @NBirenSingh #AbrogateSoO #ManipurFightsBack #Manipur pic.twitter.com/czm9vni95C
— Jeff Meitei (@JeffMeitei) January 30, 2024
अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गोलीबारी मंगलवार (30 जनवरी) दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई और कई घंटों तक चलती रही। फायरिंग के दौरान मारे गए दोनों लोगों की पहचान 33 साल के नोंगथोम्बम माइकल और 25 साल के मीस्नाम खाबा के तौर पर हुई। दोनों के शव 30 जनवरी की शाम रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज ले जाए गए।
On 30.01.2024, 2(two) individuals were killed in a firing incident between armed miscreants at bordering area of Kangpokpi and Imphal West district.
— Manipur Police (@manipur_police) January 30, 2024
हिंसा पर क्या बोली Manipur Police?
मणिपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर दो समुदायों के ग्रामीणों के बीच गोलीबारी हुई थी। ताजा हिंसा के बाद इम्फाल घाटी के कडांगबंद, कौट्रुक और कांगचुप गांवों से लोगों के जान बचाकर भागने की भी खबरें हैं। मंगलवार की घटना इंफाल और कांगपोकपी जिले के बीच एक क्षेत्र में दो सशस्त्र गुटों के बीच गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत के ठीक दो दिन बाद हुई है।

