पटेल की जयंती पर PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, और कच्छ में मनाएंगे दिवाली

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्प अपर्ति कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सरदार पटेल की जयंती को 31 अक्टूबर को 2014 से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया भी जाता है। मोदी सुबह राज्य के नर्मदा जिले में एकता नगर के पास पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा पर पहुंचे और उन्होंने भारत के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल चढ़ाए।

इसके बाद वह पास के एक कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए, जहां उनका एकता दिवस शपथ दिलाने और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का निरीक्षण करने का मुख्य कार्यक्रम है।

इस परेड में 16 मार्चिंग टुकड़ियां भी शामिल होंगी, जिनमें नौ राज्यों, एक केन्द्र शासित प्रदेश की पुलिस, चार केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर और एक बैंड भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन।

राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता भी थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री बुधवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने लगभग 284 करोड़ रुपये की परियोजनाओं और नए पर्यटन केंद्रों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर यहां पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंं श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति सुबह सात बजे पटेल चौक पहुंची और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मु ने सरदार पटेल को नमन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में ये लिखा कि देश का एकीकरण सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार भाई पटेल की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम श्रद्धांजलि।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here