मध्य प्रदेश में घने कोहरे की चपेट में कई जिले, बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

0
250

न्यूज़लिंक हिंदी।  पूरा मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है,मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे के यलो अलर्ट के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट भी पूर्ण रूप से जारी किया है।

राजधानी भोपाल में आज मंगलवार की सुबह से ही घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है,प्रदेश कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया था।  कल रात से ही प्रदेश के कई जिलों में भारी कोहरा छाया हुआ है, मौसम विभाग द्वारा शीत लहर के और तीव्र होने की आशंका जताई है।  लोगों को बहुत अधिक समय तक सर्दी में न रहने की सलाह दी गई है।  इसके साथ ही गर्म और कई सतह वाले ऊनी कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बिगड़ा हुआ रहेगा, अभी पश्चिम मध्य प्रदेश में आने वाले 2 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।  जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश घने कोहरे की चादर से ढका हुआ रहेगा, जैसा कि आज मंगलवार की सुबह देखा गया है।

नीमच, मंदसौर, आगर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, पन्ना, छतरपुर, सतना, कटनी में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ था,जबलपुर, मंडला और नरसिंगपुर के साथ-साथ गुना, दतिया, श्योपुर कलां, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर में मध्यम कोहरा देखा गया है।

हवाई अड्डों पर है ये विजिबिलिटीनर्मदापुरम, हरदा, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले के अलावा जबलपुर हवाई अड्डा, मंडला, सागर, सतना और रायसेन में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर है।  खजुराहो हवाई अड्डे पर 100 मीटर, भोपाल हवाई अड्डे और ग्वालियर में 200 मीटर, दमोह, रीवा, टीकमगढ़ और उमरिया में 500 मीटर और इंदौर एयरपोर्ट में 800 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here