न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री को कई फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि YRF वर्तमान में मर्दानी 3 की कहानी पर विचार कर रहा है। रानी एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके नाम मर्दानी जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी है। वह इस फ्रेंचाइजी में एक साहसी और निडर पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाते दिखती हैं। और वह उन अपराधियों से मुकाबला करती हैं जो महिलाओं को शिकार बनाते हैं।

2024 में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ में काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए निर्देशक गोपी पुथरन और निर्माता आदित्य चोपड़ा से भी मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन दिनों फिल्म के बाकी कलाकारों के चयन को लेकर चर्चा चल रही है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू होगी।
रानी ने खुद जताई थी इच्छा
बता दें कि रानी मुखर्जी ने भी एक इंटरव्यू में ‘मर्दानी 3’ में काम करने की इच्छा जताई थी। मर्दानी 3 में काम करने को लेकर अभिनेत्री ने कहा था, ‘इस किरदार को मैं फिर से निभाना चाहती हूं, लेकिन सबकुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। अगर कहानी अच्छी मिलती है तो मैं जरूर इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगी।’
मर्दानी 3 की स्क्रिप्ट को लेकर कहीं ये बात
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मैं बहुत खुश और उत्साहित होऊंगी अगर मर्दानी 3 की स्क्रिप्ट सच में ऐसी आएगी कि हम फिल्म बनाएंगे। क्योंकि एक अभिनेता के रूप में मेरा हमेशा मानना है कि हम कोई फिल्म इसलिए नहीं करना चाहते क्योंकि वह अच्छी लगती है। हमें तब फिल्म करने की जरूरत होती है जब स्क्रिप्ट अच्छी हो और जब हम ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जो बदलाव ला रही हो।’
मर्दानी 3 की कहानी दमदार होनी चाहिए
वह आगे कहती हैं, ‘मर्दानी 3 के साथ हम फिल्म नहीं बना सकते अगर कहानी में वह दम नहीं है। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे आज लोग जुड़ाव महसूस करें, लड़कियां इसे सशक्त मानती हैं। तभी हम मर्दानी 3 कर सकते हैं। हम इसे सिर्फ इसलिए नहीं कर सकते क्योंकि यह रोमांचक लगता है। इसलिए मैं उम्मीद कर रही हूं कि अगर वे वास्तव में एक अच्छी स्क्रिप्ट तैयार कर सकते हैं, तो मैं उस पर काम करना चाहूंगी।’
ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट विमान है तेजस
दर्शकों को पसंद आया था किरदार
‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी राव नाम की पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था। मर्दानी को साल 2014 में रिलीज हुई। साल 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी के अलावा विशाल जेठवा, विक्रम सिंह चौहान, श्रुति बापना, राजेश शर्मा, दीपिका अमीन जैसे कलाकार नजर आए थे।

