न्यूज़लिंक हिंदी। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में मौजूद फिशिंग हार्बर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां फिशिंग हार्बर पर भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से बंदरगाह पर खड़ी 25 मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट्स जलकर राख हो गईं।
आग लगने की शुरुआत रविवार देर रात हुई, जो सोमवार तड़के तक जारी रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नावों को जलते हुए देखा जा सकता है। बंदरगाह पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। मछुआरों ने बताया कि आग लगने की शुरुआत एक नाव से हुई, जो देखते ही देखते अन्य नावों तक फैल गई।
Andhra Pradesh: Nearly 40 boats gutted in fire at Visakhapatnam fishing harbour
Read @ANI Story | https://t.co/w08MYdOJ9P#AndhraPradesh #Visakhapatnam #BoatFire pic.twitter.com/DlMQ0qICvv
— ANI Digital (@ani_digital) November 20, 2023
आग इतनी तेजी से इसलिए फैली, क्योंकि जिस नाव पर आग लगी, उसके आस-पास अन्य नावों ने लंगर डाला हुआ था। इसने आग को तेजी से फैलने में मदद की. ज्यादातर नावें लकड़ी से बनी हैं या फिर उनमें प्लास्टिक था, जिससे आग और फैली।
At least 25 fishing boats were reduced to ashes in a major fire, #Visakhapatnam #Vizag #fishing harbour #AndhraPradesh. @APPOLICE100 @vizagcitypolice #fire dept takes support of @vptIndia @PRO_Vizag . Only property damage reported so far. #BreakingNews pic.twitter.com/43hDWzBn7d
— Journo Kamal V (B+) (@JournoKamal) November 19, 2023
आग लगने की इस घटना के पीछे एलपीजी सिलिंडर का हाथ है। नावों पर रखे एलपीजी सिलिंडरों में जोरदार धमाका हुआ। इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। सिलिंडरों के फटने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। सिलिंडरों के फटने के बाद आग लगने की शुरुआत हुई, जो देखते ही देखते 25 नावों को राख करके चली गई। हालांकि, अभी भी ये समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एलपीजी सिलिंडर में धमाके किस वजह से हुए।
ये भी पढ़ें : Australia Win World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना क्रिकेट का विश्व चैंपियन, भारत को छह विकटों से हराया
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के आनंद रेड्डी ने कहा है, कि आग पर काबू पाने के लिए चार से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया है, उन्होंने बताया कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मछुआरों ने कहा, कि आग की वजह से मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नावें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। हर नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये थी। पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद वे आग लगने के सही कारणों का पता लगाएंगे।

