मथुरा: साइबर ठगी के शिकार हुई पीडिता के वापस कराए 98 हजार रुपये,साइबर अपराधों की जद में आने से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी

0
147
फोटो परिचय- साइबर ठगी के पैसे वापस पाने वाली पीडिता साइबर टीम के साथ।

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। साइबर ठगी के लिए शिकर हुए व्यक्ति की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए साइबर टीम मथुरा ने पीडित के 98 हजार रुपये वापस कराए हैं। साइबर अपराधियों ने पीड़िता को कॉल करके आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से एक लाखा 48 हजार 272 रुपये की ठगी की थी। प्रभारी साइबर क्राइम यूनिट जयवीर सिंह के मुताबिक आये दिन साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे उनके बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड आदि से जुडी गोपनीय जानकारी अर्जित कर यूपीआई व अन्य के माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है।

ये भी पढ़े: मथुरा: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोवर्धन पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम सैल द्वारा आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर जांच की गयी। जांच के दौरान पाया गया कि अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा पीडिता के खाते से कुल 1,48,272 की धोखाधडी कर धनराशि निकाल ली गई। पेमेण्ट गेटवे पर समन्वय स्थापित कर पीडिता के 98000 रुपये वापस कराये गये हैं।

साइबर ठगी से बचने को बरतें यह सावधानी

  • किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
  • कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें।
  • किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते, देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट लेने वाला है या देने वाला है।
  • किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1930 या साइबर सैल मथुरा के अधिकारिक मोम्बर 7839003501 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें।
  • खाते में केसीवाई अपडेट कराने के लिये बैकों द्वारा कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओपीटी, सीवीवी, पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है।
  • फोन पर आने वाली काँल पर रिश्तेदार बनकर बातें करने वाला व्यकित फ्राड़ हो सकता है, अतः आप अपने कॉनटेक्ट लिस्ट मे पहले से आपके द्वारा सेव किये गये नम्बर पर कॉल कर पहले उससे पुष्टी कर ले।
  • अपने फोन पर किसी भी अन्जान व्यक्ति, कथित कस्टूमर केयर अधिकारी के द्वारा आपके मो पर भेजे गये लिक के माध्यम से कोई भी ऐप्स इंसटाल न करें। न ही किसी प्रकार के लिंक पेमेंट रिक्वेस्ट को ओपन करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here