Mathura: प्रेम मंदिर के समीप धराशाई हुआ विशालकाय पेड़, विशालकाय पेड़ गिरने से करीब चार घंटे तक बाधित रहा वृंदावन छटीकरा मार्ग

0
390

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। वृंदावन छटीकरा मार्ग पर प्रेम मंदिर के समीप नंदनवन के सामने विशालकाय नीम का पेड़ अचानक धराशाई हो गया। जिसके नीचे श्रद्धालुओं की दो कार दब गई। गनीमत ये रही कि कार में सवार श्रद्धालु कार को छोड़कर सुरक्षित पेड़ के नीचे से बाहर निकले, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार में कुम्हेर राजस्थान के महेश चंद्र गुप्ता उनकी पुत्रवधू गुड्डन, बेटी भावना और चार बच्चे सवार थे। जबकि दूसरी कार में गुड़गांव के निवासी बृजेश कुमार थे।

ये भी पढ़ें : Simla News : बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्रदेश भर में हुआ प्रदर्शन

ड्राइवर बृजेश कुमार ने बताया कि वह गुड़गांव से श्रद्धालुओं को लेकर आया था और बांके बिहारी मंदिर छोड़कर वापस आ रहा था। तभी नंदन वन के समीप मार्ग पर उसके आगे एक गाड़ी को ट्रैफिककर्मी रोककर कागज चौक कर रहे थे। तभी अचानक पेड़ मेरी कार और मेरे आगे खड़ी कार पर गिर गया। जिससे मेरी कार पेड़ के नीचे दब गई। जिससे मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और मेरे सर में हल्की चोट लग गई।

ड्राइवर बृजेश ने बताया कि वह किसी प्रकार गाड़ी से निकलकर बाहर आया। वहीं इस घटना में वहां तैनात एक पुलिसकर्मी रोहित कुमार घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम को घटना की जानकारी दी। पेड़ के गिरने से करीब चार घंटे तक वृंदावन छटीकरा मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here