थाना राया इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे कट के पास माइलस्टोन 110 की घटना
न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह पांच बजे आगरा की ओर से नोएडा जा रही वैगन आर पीछे से अज्ञात वहां में घुसी। हादसे में वैगन आर कर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना थाना राया इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे कट के पास माइलस्टोन 110 पर हुई है।
वेगनार में सवार पांच युवक थे जिनमें तीन की मौके पर मृत्यु दो गंभीर घायल है।कार सवारो कीजानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है।पुलिस के अनुसार कार सवार दिल्ली के प्रतीत हो रहे हैं।