मथुरा: जयगुरूदेव मंदिर से की गई शाकाहार की अपील, नाम योग साधना मंदिर पर चल रहा है पांच दिवसीय आयोजन

0
228
फोटो परिचय- अनयाईयों का अभिवादन स्वीकार करते पंकज महाराज।

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। नाम योग साधना मंदिर पर चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक भंडारा सत्संग मेला के चौथे दिन राष्टंीय उपदेशक बाबूराम ने संसार की व्याख्या करते हुये बताया कि जिसका सार ही संशय हो उसे संसार कहते हैं। इस संसार के सभी लोग भ्रम और संदेह के घेरे में बंधे हुए हैं। भ्रम में दृढ़ विचार होते हैं। जिसको कोई दूर नहीं कर सकता है। रेगिस्तान में प्यासा मृग चमकते हुये रेत को पानी समझ कर उसे पाने के लिये दौड़ता है लेकिन कभी उसकोप्राप्त नहीं कर पाता है।

ये भी पढ़े: मथुरा: किसान दिवस पर 32 प्रगतिशील कृषकों को मिला सम्मान ,सांसद हेमा मालिनी ने किया फीता काट कर मेला का शुभारम्भ

जिसे मृगतृष्णा कहते हैं और जीवन खत्म हो जाता है। राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने बताया कि अधिकांश भौतिकवादी विचार वालों के हृदय में दया भावना, मानवता खत्म हो गई है। ये देखने में इंसान लेकिन कर्मों से शैतान हैं। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने 60 वर्षों तक लोगों को शाकाहार अपनाने और नशीली चीजों से दूर रहने की अपील किया। उनके उत्तराधिकारी श्रद्धेय पंकज जी 11 वर्षों से ‘‘हाथ जोड़कर विनय हमारी, हो जायें सब शाकाहारी’’ की अपील कर रहे हैं। शाकाहार के प्रचार का समय निर्धारित है।

जिस प्रकार बच्चे जब मां, बाप की बात को नहीं मानते हैं तो डण्डों से मार पड़ती है। उसी प्रकार कुदरत धरती पर बढ़ते हुये पापाचारियों के भार को कम करने के लिये डण्डा चलाने वाली है। जो लोग महात्माओं के सत्संग वचनों को मान लेंगे उनका बचाव होगा। जिस दिन धार्मिक नगरी में मांस, शराब की दुकानों पर बुलडोजर चल जायेगा उसी दिन राम राज की आधार शिला रखी जायेगी। आज लोगों को अधिक से अधिक शाकाहारी और नशा मुक्त बनाने की जरूरत है।

हमारे पूज्यपाद दादा गुरु का जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था। गृहस्थ आश्रम में रहकर बहुत जीवों का कल्याण किया। उनके पास दूर दूर से लोग आते थे लेकिन गांव वाले नहीं समझ पाये कि पंडित जी के पास क्या है। महात्मा फिरकापरस्ती, अमीरी गरीबी, छुआछूत के ऊपर उठकर सभी के लिये काम करते हैं। मेले में श्रद्धालु अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। मंदिर में पूजन और प्रसाद वितरण का काम 24 दिसम्बर तक निरंतर चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here