Mathura: कलम थामने की उम्र में थाम लिये हथियार, पुलिस की हुई मुठभेड़, गैंग का सबसे बडा लडका 19 साल का, बाकी चार बाल अपचारी हैं

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी,मथुरा। 19 साल के लडके ने अपने चार नाबालिग दोस्तों के साथ गैंग बनाया और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। यह गैंग रात के समय घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंग के पांचों सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना जमुनापार, थाना राया पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पांच लुटेरों को तीन तमंचा, चार जिंदा कारतूस, छह खोखा कारतूस, दो चाकू व लूट, चोरी की दो संदिग्ध मोटर साइकिल एवं दो मोबाइल फोन व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया किया है।

ये भी पढ़े: Mathura: विधायक श्रीकांत शर्मा ने खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार,एडीपीएस स्कूल में हुई दौड प्रतियोगिताओं में जीते मैडल

थाना जमुनापार से सम्बन्धित लूट की घटना के अभियुक्त नकुल उर्फ कृष्ण पुत्र पप्पू सिंह बघेल निवासी डहरुआ थाना जमुनापार मथुरा व चार अन्य बाल अपचारी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान सौर गुद्दर अन्डर पास यमुना एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त व बाल अपचारी पांच सदस्य हैं जो आपस में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। जिसमें से अक्सर चार सदस्य द्वारा रात के समय लूट, चोरी की घटना को अंजाम देने जाते थे। अभियुक्त बाल अपचारी टेम्पे व अन्य सार्वजनिक साधन से घटनास्थल के आसपास पहुंचकर घटना को अंजाम देते थे। लूटी गयी या चोरी की गयी मोटर साइकिल से ही चारों अभियुक्त बाल अपचारी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

यही कारण है कि पांचों में से कोई चार ही घटना को अंजाम देने जाते थे। 26 दिसंबर को रवि कुमार पुत्र शिवलाल निवासी कूपगढ थाना मांट मथुरा द्वारा उनके भाई बंटी व चचेरे भाई विनोद पुत्र डालचन्द्र निवासी कूपगढ थाना मांट मथुरा से अपने गांव कूपगढ जाते समय पानीगांव मांट रोड से सौर गुद्दर को उतरने वाले रास्ते से 100 मीटर पहले मोटरसाइकिल यूपी 85 जे 9603 व एक मोबाइल लूट लेने के सम्बन्ध थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसके अनावरण केू लिए टीमें बनाई गईं जिसके क्रम में पुलिस मुठभेड को दौरान अभियुक्त नकुल उर्फ कृष्णा पुत्र पप्पू सिंह बघेल निवासी डहरुआ थाना जमुनापार उम्र करीब 19 वर्ष व चार अन्य बालअपचारीगण को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here