Mathura:बछगांव माइनर की टेल, किसानों का खराब कर रही खेल, दो दर्जन से अधिक किसान प्रभावित

0
107
चित्र परिचय- बछगांव माइनर से खेतों में घुसा पानी।
न्यूज़ लिंक हिंदी मथुरा ,सौंख। सोमवार की रात कस्बा के किसानों पर भारी रही। बछगांव माइनर ओवरफ्लो हो जाने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे बीज बुवाई की लागत मिट्टी में मिल गई।  किसान आक्रोशित हैं। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। कस्बा की राजस्थान सीमा से लगे खेतों के नजदीक बछगांव माइनर की टेल है।
जो ज्यादा पानी आने की स्थिति में अक्सर ओवरफ्लो हो जाती हैं। सोमवार की रात को भी ऐसा ही हुआ। बछगांव माइनर में पानी आने और फिर रात को माइनर ओवरफ्लो हो जाने से पानी आस पास के सैंकड़ों बीघा खेतों में भर गया। पानी भर से करीब दो दर्जन किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सुबह किसान जागे तो उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। पहले से फसल के लिए देरी से तैयार हुए खेतो में पानी भर जाने से बुवाई की लागत भी मिट्टी में मिल गई। इस बारे में राजेश सिंह उर्फ खौना चौधरी ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। निचले भाग के खेतों में किसानों ने कुछ दिन पहले ही बुवाई की थी लेकिन सारी लागत मिट्टी में मिल गई।
बुजुर्ग किसान करन सिंह ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से खेतस्वामियों के सामने जीविका का संकट भी खड़ा हो जाएगा। ओवरफ्लो टेल अक्सर किसानों के लिए अभिशाप बनती रही है। किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से किसानों की मेहनत और लागत मिट्टी में मिल गए हैं। बुवाई की रकम पानी में डूब गई। किसान सोहन सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग को बछगांव माइनर टेल को आगे तक बढ़ाना चाहिए। ताकि यहां पानी ओवरफ्लो होकर किसानों की बर्बादी का कारण न बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here