Mathura: भाकियू अराजनैतिक ने एक साथ जिले के 10 जगहों पर किया धरना प्रदर्शन, राजकुमार तौमर के आह्वान पर हुआ धरना प्रदर्शन।

0
187

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की मांगों को लेकर जिले में एक साथ 10 जगहों पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपे। एक साथ 10 जगहों पर धरना प्रदर्शन देख प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और दिए गए समय से पहले ही सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे।

ये भी पढ़ेंअव्यवस्थाः रामभरोसे इंतजाम, शहर हो गया जाम ,जाम की चपेट में रहता है पुराना जीटी रोड

यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 134 पर राजकुमार तोमर के नेतृत्व में,बलदेव रैपुरा जाट रोड पर डॉक्टर संदीप के नेतृत्व में बलदेव खंदौली रोड पटलोली पर छोटू चौधरी के नेतृत्व में मथुरा सादाबाद रोड अवैरनी चौराहे पर मुकेश रावत के नेतृत्व में महावन मथुरा रोड सुखदेवपुर पर भूरा पहलवान के नेतृत्व में, वृंदावन चौराहा मांट जिला अध्यक्ष सोनवीर के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे बाजना कट शिवकुमार तोमर के नेतृत्व में मथुरा अलीगढ़ रोड बिचपुरी ओमप्रकाश के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 83 पर भूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

बाजना में यमुना एक्सप्रेस वे कट पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलामीडिया प्रभारी शिवकुमार तौमर के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।सोनवीर प्रधान भूरा पहलवान हरिपाल सिंह मुकेश रावत थोलू पहलवान अजय सरपंच छोटू चौधरी उदयवीर सरपंच अर्जुन सिंह ओमप्रकाश सुरेश कुमार संदीप चौधरी भूपेन्द्र राजपूत समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here