न्यूजलिंक हिंदी, मथुरा छाता। भारतीय जनता पार्टी ने छाता विधानसभा द्वितीय दिवस विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ भ्रमण रहा जिसमें शुक्रवार को ग्राम दौताना में भ्रमण रहा। जिसमे जिले के भाजपा पदाधिकारी के साथ यात्रा सफल बनाने हेतु जिले की सांसद हेमा मालिनी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हेमा मालिनी ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया देश प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से बताया। किसान सम्मन निधि हर घर पानी नल की व्यवस्था मोदी जी ने कराई गैस सिलेंडर बिजली कनेक्शन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन तथा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान दौताना ने सांसद हेमा मालिनी का माला पहनाकर व गीता भेंट कर स्वागत किया।तथा क्षेत्र दौताना के कुछ लोगों ने गांव की समस्या संबंधी एक प्रार्थना पत्र भी सांसद महोदया को दिया जिस पर सांसद महोदया ने जल्द निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।