न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। गुनगुना सर्द मौसम का अहसास अब कंपकंपी में तब्दील हो रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरा भी दस्तक दे रहा है। अगर बादल रहते हैं तो दिन में भी सर्दी कंपकंपी छुडा रही है। राया कृषि फार्म पर तैनात शिवांगर भदौरिया ने बताया कि राया कृषि फार्म पर इन दिनों तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच चल रहा है। यहां कि यह तापमान इस सीजन में न्यूनतम 6 और अधिकतम 11 तक रहा है। आगामी कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे में शहर कस्बों में जहां नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें अलाव की व्यवस्था कर रही हैं तो गांवों में भी लोग अलाव के इर्द गिर्द बैठे दिख जाएंगे। नए साल पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होता है। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे।

शनिवार ककी सुबह हल्का कोहरा रहा इसके बाद ठंडी हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग और मथुरा गोवर्धन मार्ग पर वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई। नगर पंचायत गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन रैन बसेरे चालू किये हैं। वहीं 20 से 25 स्थानों पर अलाव की सामग्री नगर पंचायत द्वारा डलवाई जा रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया मनीश शर्मा ने बताया कि नव वर्ष पर गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। नए साल का आगाज गिर गोवर्धन की तलहटी में करना चाहते हैं।
महानगर में दो दर्जन गैस गीजर अलाव की व्यवस्था
मौसम में शीत लहरों दस्तक देते ही नगर वासियों को इनसे राहत प्रदान करने के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा गैस के अलाव रखवा दिये गये है। यह अलाव आवश्यकतानुसार निगम के विभिन्न 22 क्षेत्रों में नगर निगम की टीम द्वारा लगाए गए हैं। निगम की गैस गीजर अलाव सेवा की महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा स्टेट बैंक चौराहे पर अलाव का बटन दबाकर शुरुआत की गई।
यहां लगाए गए हैं गैस गीजर अलावा
निगम के प्रकाश विभाग की ओर से अलाव सेवा के अंतर्गत मथुरा नगर के लक्ष्मी नगर तिराहा, सदर तिराहा, रेलवे स्टेशन के गेट तीन, धौली प्याऊ तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, नया बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा, गोवर्धन चौराहा, विरला मंदिर, भरतपुर गेट पुलिस चौकी, चौक बाजार, विश्राम घाट, होलीगेट, पुराना बस अड्डा के साथ ही वृन्दावन नगर के शहीद लक्ष्मण रैन बसैरा, काली दह रैन बसेरा, रंगजी मंदिर रोड़, परशुराम पार्क, विद्यापीठ जूताघर वीआईपी जूताघर, कान्हा गौशाला आदि स्थानों पर गैस हीटर लगाये गये है।

