मथुरा: छुट्टी वाले दिन श्री बांके बिहारी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, कुंज गलियां में गूंजी राधे-राधे

0
359

मथुरा। वृंदावन स्थित सुप्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में आए दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा ही रहता है। रविवार की दोपहर को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब ने प्रशासन की सारी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया।

यह भी देखेhttps://youtube.com/shorts/toFHhzIvnTw?si=POyiytyCSdehi2FF

आपको बता दें कि वृंदावन में वीकेंड के समय श्रद्धालुओं का दबाव रहता है। साथ ही बांके बिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का दबाव बना रहता है। हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के लिए कॉरिडोर बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है, लेकिन जिन लोगों का कॉरिडोर बनने से नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़े: ओडिशा में दिल दहला देने वाली घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े

वह लगातार कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। कुछ वृंदावन वासियों को कहना है, कि वृंदावन में कुंज गलियां खत्म हो जायेगी।वृंदावन की कुंज गालियां ही विरासत है। बाहर से आने वाले अधिकतर श्रद्धालु वृंदावन की कुंज गलियों का नजारा देखते ही आते हैं। वही बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here