मथुरा: जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड को लेकर जारी किये दिशा निर्देश, सीएमओ ने एसएसपी को लिखा पत्र, पुलिस की मांगी मदद

0
186

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किये हैं। नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की भी मदद मांगी गई है। इसके लिए सीएमओ ने एसएसपी को पत्र लिखा है, जिसमें नियमों के पालन कराने में पुलिस की मदद मांगी गई है। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पूर्व की भांति कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़े: मथुरा: वृंदावन में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, सडकें रहीं जाम, शहर की प्रमुख सड़कों पर घंटो लगा रहा जाम  

सीएमओ अजय कुमार वर्मा के मुताबिक जिसमें मुख्यतः मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सेनेटाइजेशन तथा कोविड लक्षण प्रतीत होने पर त्वरित रूप से जांच कराये जाने जैसे नियमों का पालन सूचित किया जाएगा। जिला अस्पताल में प्रारंभिक स्तर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना वेरिएंट जेएन-.1 को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इसमें ज्यादा डरने की बात नहीं हैं, सावधानी बरतें, कोरोना काल में बरती गईं सावधानी ही यहां काम आएंगी। जिला अस्पताल में भी इसके लेकर तैयारी की गई है। 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड इसके लिए जिला अस्पताल में तैयार किया गया है।

ऑक्सीजन प्लांट चालू है, इसमें 668 एलएमपी की क्षमता है जो प्रतिदिन हॉस्पिटल के लिए पर्याप्त है। आठ वेल्टीनेटर हैं और 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। सीएमएस मुकुंद बंसल ने बताया कि तीन नोडल अधिकारी नामित किए गये हैं। जिनमें डा.अमन, डा.रवि माहेश्वरी और डा.ऋतिरंजन शामिल हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 आरटी पीसीआर टेस्ट हो रहे हैं। इस समय मथुरा जनपद में कोरोना की संख्या शून्य है।

यह ओमीक्रोन का सब वेरिएंट है। इसके सामान्य लक्षण हैं, जिसमें फीवर, जुकाम, खांसी, शरीर में दर्द कॉमन लक्षण हैं। सीएमएस द्वारा ओपीडी कर रहे चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि इन लक्षणों का कोई मरीज आता है तो उसका तत्काल आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जाए। इसको लेकर सरकार की ओर से अभी कोई गाइडलाइन जारी होगी। हम उस पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बांके बिहारी मंदिर पर चार अतिरिक्त टीमें की गई तैनात
बांके बिहारी मंदिर पर कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। नए साल पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा वीक एण्ड पर भी यहां अधिक भीड भाड रहती है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है।

वर्जन
कोविड का नया वेरिएंट है जेएन.1 है जोकि देश के अन्य राज्यों में यह मिला है। जनपद मथुरा धार्मिक स्थल है और देश की राजधानी दिल्ली से जुडा है यहां श्रद्धालुओं की बहुत भीड आती रहती है इसलिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नए साल पर भी बडी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। बांके बिहारी जी मंदिर पर चार अतिरिक्त टीमें बांकेबिहारी मंदिर पर लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में सैंपलिंग भी बढा दी गई है। जिन लोगों को बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत है, उन्हें डरना नहीं चाहिए उन्हें हमारे यहां आकर टेस्ट कराना चाहिए।
-डा. भूदेव, प्रभारी नोडल अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here