न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। भगवान भाष्कर के दर्शन दुर्लभ होने लगे हैं। लगातार दो दिन से कान्हा की नगरी शीतलहर की चेपेट में है। न्यनतम तापमान लगातार गिर रहा है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। गुरूवार को राया कृषि फार्म पर न्यतमत तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिगी सेल्सियस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें: Kanpur News : छठवीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद खुद को कमरे में कैद किया,बिगड़ा बच्ची का मानसिक संतुलन
जबकि अधिकतम तामपामन 21 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों के खोलने के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया गया था। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी विद्यालय संचालकों ने स्कूल टाइमिंग जस की तस रखी है। गुरूवार की सुबह शहर से लेकर गांव तक आठ और साढे आठ बजे ही स्कूल खुले।
जो बच्चे स्कूल बस से जाते हैं उन्हें करीब आधा घंटे पहले स्कूल के लिए निकलना पडा। ऐसे में अभिभावकों को भी तमाम कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। वह अपने पाल्यों को इस स्थिति में विद्यलाय भेजें अथवा नहीं फैसला नहीं ले पा रहे हैं। शीतलहरी और घने कोहरे की वजह से मथुरा के सभी प्राइमरी से इंटर तक के विद्यालयों का समय बदल गया है।
मथुरा डीएम के आदेश के अनुसार शीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टीगत जनपद के प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के समस्त विद्यालयों का खुलने का समय प्रातः 10 से शाम तीन बजे तक किया जाता है। यदि समस्त बोर्ड के प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय 10 बजे से पूर्व संचालित पाये जाते हैं तो यह विभागीय आदेशों की अवहेलना होगी। जिसके लिए विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय का होगा।
वर्जन
शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, मदरसा, परिषदीय एवं माध्यमिक बोर्ड द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों का खुलने का समय प्रातः 10 से तीन बजे तक किया गया है।
– सुनील दत्त, बीएसए मथुरा

