Mathura News: भाजपा की प्रचंड जीत पर की आतिशबाजी और बांटी मिठाई

0
171

न्यूजलिंक हिंदी वृंदावन। तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की खुशी में युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा नगर में विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिडोल और नितिन कौशिक ने बताया कि ये भाजपा की रीति-नीति और जनता की जीत हैं।

ये भी पढ़े: मथुरा: रात की दुल्हन सुबह हुई फरार, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर, पुलिस ने तहरीर आने से किया इंकार

ज़िला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक और राजेश पिण्टू पूर्व पार्षद ने बताया कि ये जीत मोदी जी पर जनता के विश्वास की जीत हैं। जिला महामंत्री यतेन्द्र फौजदार और बृजेश कुंतल ने बताया युवा मोर्चा जीत की ख़ुशी में पूरे मथुरा महानगर में हर मण्डल पर जश्न बनाया जा रहा हैं। भाजपा से रमा शंकर पांडेय ने युवाओं का जोश बढ़ाया। युवा मोर्चा से दिनेश प्रधान,अभय रावत,शुभम् चौधरी,रजत दिवेदी,आशीष शर्मा,राहुल ठाकुर,करन,निखिल गर्ग,पीयूष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here