मथुरा: वृंदावन में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, सडकें रहीं जाम, शहर की प्रमुख सड़कों पर घंटो लगा रहा जाम  

0
326
फोटो परिचय- शनिवार को वृंदावन की सडकों पर जाम में फंसे वाहन।

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। शनिवार की सुबह विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए इस कदर भीड़ उमड़ी कि वृंदावन में जाम की स्थिति पैदा हो गई। एक ओर मार्गांें पर वाहनों की लंबी कतार लग गई तो वहीं दूसरी ओर मंदिर जाने के सभी मार्गाे पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बौनी साबित हुई।

ये भी पढ़े: मथुरा: नव वर्ष पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना नहीं रहेगा आसान ,शनिवार को रहा बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच धक्का मुक्की एवं भारी भीड़ की स्थिति बनी रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बांके बिहारी मंदिर के बाहर चबूतरे की रेलिंग को लांघकर श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ने का प्रयास करते हुआ नजर आए।

बिहारी जी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। वृंदावन में रविवार को सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बौनी नजर आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here