Mathura: कान्हा की नगरी में नव वर्ष मनाने को जुटे लाखों लोग, नव वर्ष के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब  

0
210
फोटो परिचय-नव वर्ष के अवसर पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमडी श्रद्धालुओं की भीड।
  • मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल आदि स्थलों पर भी जुटी भारी भीड़

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। कान्हा की नगरी में नए साल का आगाज करने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। मंदिरों में दिन भर भारी भीड का दबाव रहा। ट्रेफिक की भी जगह जगह समस्या बनी रही। कई दिन पहले से ही मथुरा वृंदावन के करीब 500 होटल, गेस्ट हाउस और आश्रम फुल हो गये थे। वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में लगातार तीन दिन वीवीआईपी मूवमेंट रहने की वजह से यातायात भी डायवर्ट किया गया था। जिसके चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पडा।

धार्मिक नगरी वृंदावन की प्रमुख सड़कों एवं मंदिर आने जाने वाले सभी मार्गों पर भीड़ का नजारा दिखाई दिया। बांके बिहारी मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हों इसके लिए प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की थीं। मंदिर के आसपास के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया था। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नव वर्ष के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी मथुरा वृंदावन पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के आसपास एवं गलियों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

 

इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन भी आने वाले त्योहारों को लेकर पहले से ही तैयारी में जुट जाता है। इसके लिए प्रशासन पहले से ही आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को वृंदावन की सीमा में घुसने से पहले ही पार्किग स्थलों पर खड़ा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। जिससे शहर के अंदर जाम की स्थिति पैदा न हा। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य मयंक गोस्वामी उर्फ बंटू महाराज ने कहा कि अंग्रेजी नव वर्ष होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज के चरणों में अपनी भाव भक्ति के साथ साथ श्रद्धा सुमन अर्पण करने आते हैं।

वहीं देश विदेश से आने वाले अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंचते हैं और अपने नए कार्यों की शुरुआत बांके बिहारी के दर्शन कर उनके चरणों में अर्जी लगाते हैं। वृंदावन मथुरा के अलावा गोकुल, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन आदि धार्मिक स्थलों पर भी भीड का दबाव बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here